पीलीभीत

Pilibhit News: प्रधान प्रतिनिधि ने लगाया ट्रैक्टर से कुचलने का आरोप

Connect News 24

सुंदरीकरण कार्य रुकवाया, जमकर किया हंगामा

संवाद न्यूज एजेंसी

बीसलपुर। कोतवाली के गांव कनगवां के प्रधान प्रतिनिधि ने गांव के ही एक दबंग पर बृहस्पतिवार पर ट्रैक्टर से कुचलने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की।

कनगवां के प्रधान प्रतिनिधि शेखर शुक्ला ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को अपने गांव में वाल्मीकि चौराहे का सुंदरीकरण करा रहे थे। इसी दौरान गांव के एक दबंग ने वहां आकर काम रोकने का प्रयास किया। दबंग ने मजदूरों के फावड़ा और अन्य औजार तोड़ दिए। शेखर ने जब दबंग को समझाने का प्रयास किया, तो दबंग उनसे भिड़़ गया। आरोप है कि दबंग ने उन पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया।

शेखर ने ट्रैक्टर के सामने से हटकर जान बचाई। दबंग ने निर्माण स्थल पर काफी हंगामा किया। हंगामे के कारण सुंदरीकरण का कार्य भी बंद हो गया। मजदूर भाग गए। शेखर ने कोतवाली आकर मामले की नामजद तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर मिलने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि गांव के एक युवक ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर प्रधान प्रतिनिधि द्वारा बनवाई गई नाली ट्रैक्टर से तोड़ दी। इसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ है। प्रधान प्रतिनिधि को ट्रैक्टर से कुचलने का आरोप गलत है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button