पीलीभीत

Pilibhit News: बरखेड़ा में दो घरों से नकदी व जेवर चोरी

Connect News 24

बरखेड़ा। गांव शहपुरा में सोमवार की रात दो घरों को चोरों ने अपना निशाना बना लिया। चोर दोनों घराें से पांच हजार रुपये समेत सोने-चांदी के जेवरात व मोबाइल चुरा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अमखिड़िया में चोरी के बाद अब चोरों ने गांव शहपुरा में दो घराें को अपना निशाना बनाया। गांव के देवेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार की रात वह परिवार समेत खाना खाकर सो गए। रात में चोर घर में घुस गए। दो घरों में हलचल देख बिना चोरी किए ही लौट गए, जबकि देवेंद्र कुमार के घर से पांच हजार रुपये, सोने के कुंडल, एक जोड़ी झाले और चांदी की एक जोड़ी पायल ले गए। वहीं उनके सगे भाई राजेंद्र कुमार के घर से दो मोबाइल चुरा ले गए। दोनों भाइयों ने थाना बरखेड़ा पहुंचकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button