पीलीभीत

Pilibhit News: पूंछ में लगाई आग से हनुमान ने फूंक डाली सोने की लंका

Connect News 24

Hanuman burnt the golden Lanka with the fire he set in his tail.

पूरनपुर रामलीला मेंले में लंका दहन की लीला के मचंन के दौरान हनुमान स्वरूप में कलाकार ।

पूरनपुर। रामलीला मेले में लंका दहन लीला का मंचन किया गया। हनुमान के लंका में आग लगाते ही जयश्री राम के जयघोष से परिसर गूंज उठा। मेले में बुधवार को विभीषण शरणागत लीला का मंचन होगा।

लीला मंचन के दौरान बालि वध के बाद सुग्रीव हनुमान को वानर सेना सहित सीता की खोज को भेजते हैं। समुद्र किनारे पहुंचने पर पार कैसे जाया जाए, इसका वानर सेना विचार करती है। तब जामवंत हनुमान जी को उनकी शक्ति की याद दिलाते हैं। हनुमान छलांग लगाकर समुद्र को लांघ कर लंका में पहुंचते हैं। लंका के मुख्य गेट पर लंकिनी उनको रोक लेती है। तब हनुमान उसकी पिटाई कर उसे बेहोश कर लंका में प्रवेश कर जाते हैं। पूरी लंका में खोजने के बाद हनुमान जी विभीषण के पास पहुंचते हैं तो वह उन्हें माता सीता का पता बताते हैं।

माता सीता तक प्रभु श्रीराम का संदेश पहुंचाने के बाद वह पूरी अशोक वाटिका उजाड़ देते हैं। इसके बाद सिपाही उन्हें पकड़कर उनकी पूंछ में आग लगा देते हैं। नाराज होकर हनुमान जी पूरी लंका में आग लगा देते हैं। इससे लंकावासियों में हाहाकार मच जाता है। तहसीलदार/ रामलीला मेला कंट्रोलर हबीब उर रहमान अंसारी ने बताया कि रामलीला मेले में बुधवार को विभीषण शरणागत की लीला का मंचन किया जाएगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button