पीलीभीत

Pilibhit News: ब्रह्मचारी घाट पर नदी में डूबने से मौत

Connect News 24

– पूजा का सामान विसर्जित करने गए थे राजीव

– परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इन्कार

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। पूजा का सामान विसर्जित करने ब्रह्मचारी घाट पर गए एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। युवक को नदी में डूबते देख लोग उसे बचाने जब तक पानी के अंदर गए तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौके पर पुलिस पहुंच गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।

थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला गोपाल सिंह निवासी राजीव कुमार मिश्रा (55) पुत्र ओमप्रकाश अपने परिवार के साथ शनिवार शाम को शहर के ब्रह्मचारी घाट पर पूजा का सामान विसर्जित करने के लिए गए थे। विसर्जन के दौरान वह नदी में उतर गए। अचानक उनका पैर फिसल गया और वह नदी में डूब गए।

उन्हें डूबते देेख अन्य लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया। जब तक उन्हें बाहर निकाला गया। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नरेश त्यागी ने बताया है, कि सूचना मिलने के बाद पुलिस को मौके पर भेजा गया था हालांकि परिवार वालों ने पोस्टमार्टम से इन्कार कर दिया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button