पीलीभीत

Pilibhit News: मेडिकल कॉलेज में नौकरी, सरकारी आवास सीतापुर में

Connect News 24

– एमसीएच विंग में तैनात हैं दोनों स्टाफ नर्स

– सीतापुर से पत्र आने के बाद हुआ मामले का खुलासा

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज के एससीएच विंग में तैनात दो स्टाफ नर्स एक साल से नौकरी तो यहां कर रहीं हैं पर दोनों ने सीतापुर जिला अस्पताल में भी एक-एक सरकारी आवास कब्जा कर रखा है। मामले का खुलासा तब हुआ जब जिम्मेदारों के पास एक पत्र सीतापुर जिला अस्पताल प्रशासन ने भेजा।

वर्ष 2022 के जुलाई माह में सीतापुर के जिला अस्पताल में तैनात स्टाफ नर्स अरुणा और शांति को पीलीभीत मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। दोनों ने जुलाई में यहां आकर ज्वाइन कर लिया तो उन्हें यहां सरकारी आवास भी दे दिए गए।

सोमवार को एमसीएच विंग के प्रभारी सीएमएस डॉ राजेश के पास सीतापुर जिला अस्पताल का एक पत्र पहुंचा। जिसमें सीतापुर जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ राकेश कुमार ने बताया कि दोनों स्टाफ नर्स को यहां एक महीने का समय सरकारी आवास खाली करने के लिए दिया गया था, पर उन्होंने एक साल गुजरने पर भी आवास खाली नहीं किए। ऐसे में इनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाए।

प्रभारी सीएमएस डॉ राजेश ने दोनों नर्सों को पत्र के बारे में जानकारी देकर इसका जवाब देने के लिए कहा। दोनों स्टाफ नर्स ने एक महीने का समय फिर सीतापुर के सरकारी आवासों को खाली करने के लिए मांगा है।

प्रभारी सीएमएस डॉ राजेश कुमार के मुताबिक यदि दोनों नर्स वहां के सरकारी आवास खाली नहीं करतीं हैं तो सूचना निदेशालय भेजी जाएगी। इसके बाद उन्हें यहां भी सरकारी आवास की सुविधा नहीं मिल पाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button