Pilibhit News: सात सूत्री मांगों को लेेकर सफाई कर्मियों का प्रदर्शन

मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते सफाई कर्मचारी संघ के लोग। संवाद
अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने सात सूत्री मांगों को लेकर विकास भवन में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को दिया गया। इसमें कहा गया है कि पंचायती राज विभाग के अधीन सफाई कर्मचारियों की विभागीय सेवा नियमावली बनाने के साथ पदोन्नति की जाए। माह मई-जून 2023 में ग्राम पंचायत अधिकारी की होने वाली चयन प्रक्रिया में 20 प्रतिशत पदोन्नति सुरक्षित कर चयन प्रक्रिया की जाए।
विभाग में कार्यरत कर्मचारियों का पदनाम पंचायत सेवक किया जाए तथा कर्मचारियों को ग्राम प्रधान के नियंत्रण से मुक्त किया जाए। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह, रामसेवक वाल्मीकि, दीनानाथ राठौर सहित काफी लोग मौजूद रहे।