पीलीभीत

Pilibhit News: श्रीरामकथा के समापन में उमड़े श्रद्धालु, लगे जयकारे

Connect News 24

Devotees gathered at the conclusion of Shri Ram Katha, started cheering

गांव गौहरपुर में रामकथा में कथा सुनाते स्वरूप दास । स्रोत – कथावाचक

बिलसंडा। ब्लॉक क्षेत्र के गांव गौहरपुर में चल रही रामकथा का सोमवार को समापन हो गया। ऋषिकेश से आए ब्रह्मचारी स्वरूप दास ने कथा में सुनाया की प्रभु राम हमारे आचरण और हमारे उत्तम विचार में अवश्य विराजमान होने चाहिए। यही उनकी सबसे बड़ी भक्ति है।

उन्होंने आदर्श राजा, उत्कृष्ट भाई, श्रेष्ठ पुत्र, महान मित्र की भूमिका एक साथ निभाई तथा एक मानक स्थापित किया। उन्होंने कहा कि प्रभु राम के नाम मात्र से रावण जैसे अत्याचारी का अंत हो जाता है और अंदर के सारे क्लेश पाप और कुविचार समाप्त हो जाते हैं। मन के रावण का अंत करें, स्वत: प्रभु राम की भक्ति मिल जाएगी। अन्याय पर न्याय की जीत के लिए प्रभु श्री राम ने विकट समुद्र को पार कर यह साबित कर दिया कि अन्याय और अत्याचार का हर समय विरोध करना ही मनुष्य का नैतिक कर्तव्य है।मंगलवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button