Pilibhit News: धनुष यज्ञ मेला शुरू, उमड़े श्रद्धालु

बीसलपुर के गांव बौनी में निकाली गई मेले की बारात में शामिल झांकी । संवाद
बीसलपुर। कोतवाली के गांव बौनी में वार्षिक धनुष यज्ञ मेला शुरू हो गया। इस दौरान बरात देखने काफी संख्या में दर्शक उमड़े।
गांव बौनी में प्रत्येक वर्ष धनुष यज्ञ मेला होता है। पहले दिन गांव में धूमधाम से बरात निकाली गई। मेला मैदान से शुरू हुई बरात में भगवान शंकर, श्रीकृष्ण, राधा जी और अन्य देवी देवताओं की झाकियां आकर्षक ढंंग से ट्रैक्टर ट्रालियों पर सजाई गईं थीं। रास्ते में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर बरात का स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने झांकियां रोककर देवी देवताओं का स्वरूप धारण करने वाले पात्रों की पूजा-अर्चना की। प्रमुख मार्गों सेे गुजरने के बाद बरात देर शाम मेला मैदान में आकर समाप्त हुई। मेले का समापन 17 दिसंबर को होगा। बरात के साथ मेला कमेटी के अध्यक्ष योगेंद्र कुमार पांंडेय, कोषाध्यक्ष बलराम अवस्थी, प्रदीप पांडेय, प्रशांत त्रिवेदी, राजेश पांडेय, कृष्ण भरोसे आदि चल रहे थे। संवाद