पीलीभीत

Pilibhit News: लग्गा भग्गा में एसएसबी की तीन चौकियां रोकेंगी तस्करी

Connect News 24

कलीनगर। सीमावर्ती क्षेत्र के बीहड़ इलाकों में निगरानी बढ़ाने के लिए एसएसबी के जवानों ने शारदा पार लग्गा भग्गा वन चौकी क्षेत्र में डेरा जमा लिया है। लग्गा भग्गा क्षेत्र में ये जवान सर्दियों में तस्करी रोकने के लिए तीन अस्थायी चौकियां स्थापित करेंगे। हर साल नवंबर से छह माह तक एसएसबी के जवान नदी के पार अस्थायी चौकियां बनाकर निगरानी करते हैं।

नेपाल सीमा पर सड़क न बनने से जवानों को हर साल दुश्वारियां झेलनी पड़ती हैं। माधोटांडा क्षेत्र से नेपाल की सीमा लगी हुई है। इसमें पीटीआर की बराही रेंज का जंगल भी पड़ता है। बीहड़ जंगल होने से अवैध गतिविधियां हावी रहती हैं। जंगल के रास्तों से तस्करी और शिकार की घटनाओं को भी अंजाम दिया जाता है।

इसी कारण नवंबर से अप्रैल तक अस्थायी चौकियां खोली जाती हैं। तीन दिन पूर्व जवान नदी के पार लग्गा भग्गा क्षेत्र में पहुंच गए। अब अस्थायी चौकियां स्थापित करने की दिशा में काम होगा।

एसएसबी की ओर से हर साल तीन चौकियां स्थापित की जाती हैं। इसमें करीब 50 जवान रुकते हैं। लग्गा भग्गा क्षेत्र में एसएसबी के साथ वनकर्मियों की टीम ने भी सतर्कता बढ़ा दी है।

– अरुण मोहन श्रीवास्तव, रेंजर


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button