शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: हादसे में दादी की मौत, पोता बाल-बाल बचा

Connect News 24

Grandmother dies in accident, grandson narrowly escapes

ओमवती सिंह का फाइल फोटो। स्रोत-परिजन

बरतारा । लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर कंटेनर की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। वहीं, उनका पोता बाल-बाल बच गया। आरोपी चालक कंटेनर छोड़कर भाग गया।

रोजा थाना क्षेत्र के गांव इटोरिया निवासी ओमवती सिंह (55) पत्नी सुखपाल सिंह का पोता सार्थक गांव के नजदीक ही स्कूल में पढ़ता है। ओमवती उसे रोज स्कूल छोड़ने जाती थीं। सोमवार सुबह भी वह रोजाना की तरह पोते को लेकर पैदल ही घर से निकली थीं। करीब नौ बजे हाईवे पर गुर्री अड्डे के पास लखनऊ की तरफ से आ रहे कंटेनर से ओमवती को टक्कर लग गई। बताया जा रहा है कि कंटेनर चालक किसी वाहन को ओवरटेक कर रहा था। इसी दौरान ओमवती चपेट में आ गईं। हादसे में ओमवती की मौके पर ही मौत हो गई। पोता सार्थक बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button