पीलीभीत

Pilibhit News: आज कीजिए रक्तदान… बच सकती है किसी की जान

Connect News 24

– जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में सुबह नौ बजे से होगी शिविर की शुरुआत

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं। आपके रक्तदान से किसी की जिंदगी बच सकती हैं। बुधवार को विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर अमर उजाला फाउंडेशन और स्वास्थ्य विभाग के संयोजन में रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। शिविर की शुरुआत सुबह नौ बजे जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में होगी।

रक्तदान शिविर में स्वयंसेवी संस्थाएं, अधिकारी-कर्मचारियों समेत शहर के हर वर्ग के लोग सहभागिता करेंगे। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक से प्रति माह थैलीसीमिया पीड़ित नौ बच्चों को निशुल्क रक्त मुहैया कराया जाता है। इसके अलावा ब्लड कैंसर के मरीजों, हादसे घायल अज्ञात लोगों के लिए भी रक्त की जरूरत पड़ती है। इनको प्रतिमाह 20 से 25 यूनिट रक्त निशुल्क देना पड़ता है। इसे देखते हुए आप भी अपनी जिम्मेदारी समझें और महादान कर एक नेक कार्य में सहभागी बनें।

रक्तदान से आपका लाभ

– शरीर में नए खून का होता है निर्माण

– मधुमेह की संभावना हो जाती है कम

– तनाव से मिलता है छुटकारा

00

कौन कर सकता रक्तदान

– 18 से 60 वर्ष का कोई स्वस्थ व्यक्ति

– वजन 45 किलोग्राम से कम न हो

– तीन माह तक रक्तदान न किया हो

– 48 घंटे के अंतराल में नशा न किया हो


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button