पीलीभीत
Pilibhit News: आज सम्मानित होंगे यूपी बोर्ड के मेधावी
पीलीभीत। शिक्षा विभाग ओर से गांधी स्टेडियम के सभागार में बुधवार सुबह 11 बजे यूपी बोर्ड के मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। सभी को लैपटॉप मिलेंगे। राज्य स्तर के सात मेधावियों को एक-एक लाख रुपये और 12 मेधावियों को 21-21 हजार रुपये का चेक बतौर पुरस्कार दिया जाएगा। हाईस्कूल व इंटर के जिला टॉपर को लखनऊ में सम्मानित किया जाएगा। डीआईओएस गिरिजेश कुमार ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। इस मौके पर अमर उजाला भी मेधावियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेगा। संवाद