रामपुर

Rampur News: पेट्रोल छिड़ककर युवती पहुंची कोतवाली,प्रेमी पर लगाया शारीरिक शोषण करने का आरोप

Connect News 24

मिलक । मंगलवार को दोपहर 12 बजे क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती अपने कपड़ों पर पेट्रोल डालकर कोतवाली गेट पर पहुंची और उसने आग लगाकर आत्महत्या करने की धमकी दी। मौके पर पहुंची पुलिस उसे पकड़कर कोतवाली ले गई। पीड़िता का कहना है कि उसके गांव निवासी एक युवक से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा है तथा वह 6 साल से उसका शारीरिक शोषण भी कर रहा है और शादी का झांसा देकर उसे गुमराह कर रहा है। पीड़िता का कहना है कि युवक अब दहेज में दो लाख नकद एवं कार आदि की मांग कर रहा है जिसे देने में मेरा परिवार सक्षम नहीं है। युवती ने तहरीर में लिखा कि वह 7 मई को अपने गांव से ग्राम जादोपुर अपनी एक रिश्तेदारी में जा रही थी तभी रास्ते में एक इंटर कॉलेज के पीछे उक्त युवक ने अपने दो अन्य साथियों के साथ उसे रोका और खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया जिसकी तहरीर युवती ने थाना शहजाद नगर में दी थी परंतु पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। युवती ने बताया कि मंगलवार को युवक की बरात होनी है। युवती ने कोतवाली में तहरीर देकर लिखा कि युवक की शादी तत्काल प्रभाव से रोक दी जाए या उसके खिलाफ संबंधी धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जाए। युवती ने बताया कि युवक पिछले 6 साल से शादी के झांसे में रखा हुआ था अब युवक ने कहीं और शादी तय कर ली है युवती ने कहा कि यदि मेरी शादी उक्त युवक से नहीं होती है तो मैं आत्मदाह कर लूंगी,जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। वहीं प्रभारी निरीक्षक राजेश बैंसला ने बताया कि युवती और युवक दोनों का न्यायालय में केस चल रहा है जो कि विचाराधीन है। दोनों पक्षों के बीच समझौते की बात चल रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button