Rampur News: दहेज की मांग पूरी ना होने पर विवाहिता को दिया तीन तलाक़
टांडा। क्षेत्र के ग्राम निवासी महिला ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर देते हुए सुसराल पक्ष पर दहेज के लिए शारीरिक शोषण करने, ससुर द्वारा अश्लील हरकतें करने तथा दहेज की मांग पूरी ना होने पर पति द्वारा तीन तलाक़ देने का आरोप लगाते हुए एसपी को तहरीर दी है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि उसकी शादी बीते वर्ष मुरादाबाद निवासी व्यक्ति से हुई थी। जिसमे उसके परिजनों ने दान दहेज भी दिया था। लेकिन उसकी सुसराल वाले दिए गए दान दहेज से खुश नहीं थे और दहेज में पांच लाख रुपए तथा एक बाइक देने की मांग करने लगे और मांग पूरी ना होने पर उसके साथ मारपीट करते। वही उसके पति के निकम्मा होने के कारण पूरा दिन घर में रहता तथा उसका ससुर उसके ऊपर गलत नजर रखता तथा अश्लील टिप्पणी करता रहता। एक दिन पानी देने के बहाने से उसके ससुर ने उसे कमरे में बुला लिया और इसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। जब उसने उसका विरोध किया तो पुत्र से तलाक दिलाने की धमकी देने लगा। उधर सुसराल पक्ष द्वार लगातार दहेज की मांग पूरी ना होने पर उसके साथ अत्याचार बढ़ने लगा। 22 मई की शाम 6 बजे उसका पति घर आया तो कारोबार करने के लिए मायके से पांच लाख रुपये लेकर देने की मांग करने लगा। जब उसने इससे इन्कार किया तो उसके पति ने अपनी मां, बाप तथा बहन के कहने में आकर उसे तीन तलाक़ दे दिए और उसे घर से निकाल दिया।