पीलीभीत

Pilibhit News: किसानों ने बिजली संकट के विरोध में किया धरना-प्रदर्शन

Connect News 24

पूरनपुर। कुर्रैया विद्युत सब स्टेशन पर एकत्र हुए किसानों ने खराब बिजली सप्लाई के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। समस्या का शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन मिलने पर किसानों ने धरना-प्रदर्शन समाप्त किया। सब स्टेशन पर गांव अंडबोझी, भोपतपुर, बारी बुझिया, सिंहपुर आदि गांवों के लोगों ने बुधवार को खराब बिजली आपूर्ति के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि बिजली न मिलने से धान की रोपाई नहीं हो पा रही है। इस दौरान रूप सिंह, मोहन सिंह, कमल सिंह, गुरदर्शन सिंह आदि मौजूद रहे। एसडीओ प्रवीण कनौजिया ने बताया कि फॉल्ट से कुछ गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। किसानों को समस्या का शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button