Pilibhit News: 19 को अकाल अकादमी और नोसेगे स्कूल के बीच होगा फाइनल

गांधी स्टेडियम में फुटबॉल मैंच में खेलते खिलाड़ी । संवाद
पीलीभीत। जेसीआई वीक के तहत गांधी स्टेडियम में रविवार को फुटबाल लीग के सेमी फाइनल मैच खेले गए। पहले मैच में अकाल अकादमी कजरी की टीम ने बेनहर पब्लिक स्कूल को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरा सेमीफाइनल अकाल अकादमी गोमती और नोसेगे पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। इसमें नोसेगे पब्लिक स्कूल की टीम 4-0 से विजयी रही।
जेसीआई पीलीभीत मिडटाउन के तत्वाधान में चल रहे फुटबॉल लीग के सेमीफाइनल मैच की शुरुआत अध्यक्ष हर्ष कंचन, जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार, नोसेगे स्कूल के प्रिंसिपल आरिज़ अल्वी, जोन वाइस प्रेसिडेंट गौरव अरोड़ा ने की। पहला सेमीफाइनल बेनहर पब्लिक स्कूल और अकाल अकादमी कजरी के बीच खेला गया। इसमें अकाल अकादमी कजरी की टीम 2-0 से विजयी रही।
दूसरा सेमीफाइनल अकाल अकादमी गोमती और नोसेगे पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। इसमें नोसेगे पब्लिक स्कूल ने अकाल अकादमी गोमती टीम को 4-0 स्कोर से हराकर फाइनल में जगह बनाई। 19 अगस्त को फाइनल मैच खेला जाएगा। इस मौके पर सचिव शुभम शुक्ला, उपाध्यक्ष कुनाल भल्ला, अमन अग्रवाल, जपनीत सिंह, शांतम देव, कार्यक्रम निदेशक अभिजीत आनंद सिंह, शांतनु कंचन, परेश जिंदल, अर्पित अग्रवाल, प्रशांत अग्रवाल, सत्यम अग्रवाल, सृजन थम्मन आदि मौजूद रहे।