पीलीभीत

Pilibhit News: फुटबॉल के खिलाड़ियों का अयोध्या, बाराबंकी और आगरा में रहा दबदबा

Connect News 24

पीलीभीत। मंडल स्तर पर शानदार प्रदर्शन के बाद जिले के फुटबाल के खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर प्रतिभाग करने का मौका मिला। आगरा, आयोध्या, बाराबंकी में आयोजित राज्यस्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दबदबा कायम रखा।

अंडर-19 बालक वर्ग में यश सोनकर और आदित्य ने अयोध्या, अंडर-19 बालिका वर्ग में वीरमती, शिवानी ने बाराबंकी, अंडर-16 बालक वर्ग में देव भारती, राहुल, राम, आदित्य कुमार ने आगरा व अंडर-16 बालिका वर्ग में वर्तिका, नैंसी, वैष्णवी, खुशी व शिवानी का राज्यस्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन रहा।

राज्य स्तर पर खेलकर लौटे खिलाड़ियों का उनके कोच और साथी खिलाड़ियों ने स्वागत कर बधाई। कोच अवनीश ने बताया कि अंडर-19 अंडर-16 ने बालक और बालिका वर्ग की टीमें आगरा, आयोध्या, बाराबंकी और बरेली में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने पहुंचे थे, जिनका प्रदर्शन अच्छा रहा। हालांकि जिले के खिलाड़ी मेडल लाने में थोड़ा चूक गए हैं। मंडल स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के बाद इन खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर प्रतिभाग करने के लिए चुना गया था। उन्होंने बताया कि 25 नवंबर के बाद फिर से राज्य स्तर पर प्रतियोगिताएं होनी हैं, जिसके लिए टीम का चयन किया जाना है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button