पीलीभीत

Pilibhit News: भाई के माथे पर तिलक लगाकर बहनों ने लिया रक्षा का वचन

Connect News 24

Sisters took a pledge to protect their brothers by applying tilak on their forehead.

शहर में भाई दूज पर्व पर भाई का टीका करती बहन । संवाद

पीलीभीत। भाई-बहन के अटूट स्नेह का प्रतीक भाई दूज पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। बहनों ने शुभ मुहूर्त में भाइयों का तिलक किया। ईश्वर से उनकी लंबी आयु की कामना की। भाइयों ने भी बहनों के खुशहाल जीवन की प्रार्थना कर उन्हें उपहार भेंट किए।

मंगलवार रात से ही बहनों का भाइयों के घर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। बुधवार को बहनों ने भाइयों के माथे पर रोली से तिलक कर उनका मुंह मीठा कराया। भाइयों ने बहनों को कई तरह के उपहार भेंट किए। इस अवसर पर लोगों ने नदियों में स्नान कर भगवान यम की पूजा की। यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।

इस अवसर पर मिठाई, आभूषण व अन्य दुकानों पर खरीद फरोख्त करने वालों की भीड़ लगी रही। गांव-कस्बों में भी भैयादूज की धूम रही। पर्व को लेकर भाई-बहनों में उत्साह दिखा।

मिठाई की दुकानों पर रही भीड़

भैयादूज के मौके पर भाई-बहन एक दूसरे का मुंह मीठा कराते हैं। ऐसे में बहनें भाइयों के घर मिठाई लेकर जाती हैं तो सामाजिक परंपरा का निर्वहन करते हुए भाई भी बहनों के घर जाने पर मिठाई लेकर जाते हैं। शायद यही कारण था कि बुधवार को बाजार में मिठाई की दुकानों पर भीड़ दिखाई दी। 200 रुपये प्रति किलो से लेकर 900 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मिठाई बिकी।

भाइयों ने अपनी-अपनी बहनों को उपहार देने के लिए तैयारियां पहले से ही कर रखी थीं। जो चूक गए थे वे बुधवार को बाजार में स्थित दुकानों पर उपहार खोजते नजर आए। शहर में स्थित विभिन्न उपहारों की दुकानों पर खासी भीड़ रही। भाइयों ने अपनी बहनों के लिए सोने-चांदी, साड़ी, सूट, चॉकलेट से लेकर अपनी सामर्थ के अनुसार उपहार खरीदे।

शहर में भाई दूज पर्व पर भाई का टीका करती बहन । संवाद

शहर में भाई दूज पर्व पर भाई का टीका करती बहन । संवाद

शहर में भाई दूज पर्व पर भाई का टीका करती बहन । संवाद

शहर में भाई दूज पर्व पर भाई का टीका करती बहन । संवाद

शहर में भाई दूज पर्व पर भाई का टीका करती बहन । संवाद

शहर में भाई दूज पर्व पर भाई का टीका करती बहन । संवाद

शहर में भाई दूज पर्व पर भाई का टीका करती बहन । संवाद

शहर में भाई दूज पर्व पर भाई का टीका करती बहन । संवाद

शहर में भाई दूज पर्व पर भाई का टीका करती बहन । संवाद

शहर में भाई दूज पर्व पर भाई का टीका करती बहन । संवाद

शहर में भाई दूज पर्व पर भाई का टीका करती बहन । संवाद

शहर में भाई दूज पर्व पर भाई का टीका करती बहन । संवाद

Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button