पीलीभीत

Pilibhit News: 51 सौ दीपों से जगमगाया गोमती उद्गम स्थल

Connect News 24

Gomti origin place illuminated with 51 hundred lamps

दीपोत्सव के तहत दीपो को जलाकर सजाया गया गोमती उद्धगम स्थल । संवाद

कलीनगर। गोमती उद्गम स्थल पर शनिवार को दीपोत्सव का आयोजन हुआ। देर शाम 51 सौ दीप प्रज्ज्वलित होने से उद्गम स्थल जगमगा उठा। एसडीएम आशुतोष गुप्ता समेत गोमती भक्तों ने दीप जलाए।

पिछले साल की तरह गोमती पर दीपोत्सव की पहले से ही तैयारी चल रही थी। शनिवार को सुंदर लाइट लगाने के साथ गोमती उद्गम स्थल पर 51 सौ दीपों की व्यवस्था की गई। देर शाम आरती के बाद एक साथ 51 सौ दीपों को प्रज्वलित किया गया। झील के चारों ओर दीप जलने से गोमती नदी का नजारा अद्भुत नजर आया। मंदिर परिसर, घाटों, पार्क और प्रवेश द्वारों को रंग बिरंगी रोशनी वाली झालरों से दुल्हन की तरह सजाया गया। इस मौके पर योगेश्वर सिंह, निर्भय सिंह, चक्र वर्धन सिंह आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button