Pilibhit News: लिटिल एंजेल्स स्कूल में हुई इंटर हाउस टेबल टेनिस प्रतियोगिता

लिटिल एंजिल्स स्कूल में आयोजित टेबल टेनिस प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे । संवाद
पीलीभीत। लिटिल एंजेल्स स्कूल में इंटर हाउस टेबल टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। खेलों की शुरुआत विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर संजीव अग्रवाल, प्रधानाचार्य एनसी पाठक, उप प्रधानाचार्य अंजू सक्सेना ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया।
सीनियर बॉयज ग्रुप में पैनंबरा हाउस के अथर्व मिश्रा विजेता, वंश राठी मरीना हाउस उपविजेता, संस्कार तिवारी द्वितीय उपविजेता रहे। गर्ल्स ग्रुप में नगरिटा हाउस की एवलिन विजेता, मरीना हाउस की अस्मिता सिंह उपविजेता वं वेलीटा हाउस की मनस्वी छाबड़ा द्वितीय उपविजेता रही।
जूनियर बॉयज ग्रुप में मरीना हाउस के मनन अग्रवाल विजेता, उज्ज्वल शर्मा उपविजेता, दर्श गर्ग द्वितीय उपविजेता रहे।
विजेताओं व उप विजेताओं को विद्यालय प्रबंधक, प्रधानाचार्य, उपप्रधानाचार्य और कोआर्डिनेटर की ओर से टॉफी एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। संचालन खेल शिक्षक प्रदीप कुमार राघव, राजेश कुमार और बीना कुमारी ने किया। संवाद