Pilibhit News: जहानाबाद की दुष्कर्म पीड़िता का बीसलपुर में हुआ मेडिकल परीक्षण
बीसलपुर। जहानाबाद पुलिस ने शुक्रवार को बीसलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दुष्कर्म पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया।
जहानाबाद क्षेत्र के एक गांव की एक विवाहिता से दो दिन पूर्व गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया था। मामले की नामजद रिपोर्ट जहानाबाद थाने में दर्ज है। जहानाबाद पुलिस शुक्रवार को दुष्कर्म पीड़िता को लेकर यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आई। स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. लेखराज गंगवार ने बताया कि उनके स्वास्थ्य केंद्र में जहानाबाद का पहला केस आया है।
उन्होंने कहा कि नियमानुसार वह किसी का मेडिकल परीक्षण करने अथवा किसी मरीज को दवाई देने से मना नहीं कर सकते हैं। इसी नियम के तहत जहानाबाद की महिला का मेडिकल परीक्षण किया गया है। साथ आईं महिला आरक्षियों ने बताया कि वह पीड़िता को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा लेकर गईं थीं, लेकिन वहां महिला डॉक्टर के न होने पर यहां आईं। संवाद



