Pilibhit News: लखनऊ में सबसे तेज दौड़े पीलीभीत के मोहम्मद अवी ने जीता गोल्ड

लखनऊ में सम्मानित होता मोहम्मद अवी । स्रोत । शिक्षक
पीलीभीत। लखनऊ में शुक्रवार को हुई 67वीं प्रादेशिक विद्यालय एथलीट प्रतियोगिता में पीलीभीत के मोहम्मद अवी ने अपना परचम फहराया। अंडर-14 बालक वर्ग की 100 मीटर की दौड़ में मोहम्मद अवी सबसे तेज दौड़े और स्वर्ण पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। मोहम्मद अवी पूरनपुर के पब्लिक इंटर कॉलेज में कक्षा नौ के छात्र है।
अवी का स्थान प्रदेश टीम के लिए पक्का हो गया है। अब नेशनल में पदक की उम्मीद है। डीआईओएस गिरजेश कुमार चौधरी ने छात्र को बधाई दी। पब्लिक इंटर कॉलेज पूरनपुर के प्रधानाचार्य राजेश कुमार गौतम, जीआईसी प्रधानाचार्य संतोष कुमार, जिला क्रीड़ा समिति कोषाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र कुमार गंगवार, कलीनगर प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह, छत्रपति शिवाजी इंटर कॉलेज जोगीठेर के प्रधानाचार्य योगेंद्र सिंह गंगवार, राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी, कोच संजय सरकार, रीना मिश्रा आदि ने उन्हें बधाई दी है। संवाद



