Pilibhit News: अपने भवन के निचले हिस्से में शॉपिंग कांपलेक्स बनवाएगी पालिका

बीसलपुर पालिका सभागार में हो रही नगरपालिका की बजट बैठक।
बीसलपुर नगर पालिका की पहली बैठक में 43.59 करोड़ की आय का बजट पास
संवाद न्यूज एजेंसी
बीसलपुर। आय बढ़ाने के लिए नगर पालिका अपने भवन के निचले हिस्से में शाॅपिंग कांप्लेक्स बनवाएगी। दफ्तर पहले तल पर बनाया जाएगा। यह विचार मंगलवार को हुई पालिका की पहली बैठक में हुआ। बैठक में 43.59 करोड़ की अनुमानित आय और 43.58 करोड़ के अनुमानित खर्चे का बजट पास हुआ।
बैठक में नगर की सफाई, जलापूर्ति, पथ प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराने, गोआश्रय स्थल का विभागीय भवन बनवाने और नगर पालिका द्वारा संचालित एसआरएम इंटर कॉलेज का सुंदरीकरण कराने के प्रस्ताव पास हुए। बैठक में अवैध कब्जे हटाकर पालिका के भूखंड खाली कराने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हुआ। बैठक में सभासदों से प्रस्ताव और सुझाव भी मांगे गए। अध्यक्षता शशि जायसवाल ने और संचालन अधिशासी अधिकारी का अतिरिक्त रूप से कार्यभार संभाले उपजिलाधिकारी न्यायिक आरके राजवंशी ने किया। बैठक में नगरपालिका के सभी पटल प्रभारी, सभी नवनिर्वाचित पालिका सभासद और महिला सभासदों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।