Pilibhit News: अभद्र टिप्पणी कर वीडियो वायरल, विरोध में प्रदर्शन

पूरनपुर कोतवाली में प्रदर्शन करते मुस्लिम समुदाय के लोग। संवाद
आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। अभद्र टिप्पणी का वीडियो वायरल होने के विरोध में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कोतवाली में एकत्र होकर आरोपियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
वायरल वीडियो पर एक समाज के खिलाफ तीन युवक अभद्र टिप्पणी करते दिख रहे हैं। गांव रंपुरा कपूरपुर निवासी अरमान, नूर मोहम्मद आदि ने गांव के ही दो युवकों पर वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया है। पुलिस से की गई शिकायत में कहा गया कि दोनों युवक पहले भी अभद्र टिप्पणी का वीडियो वायरल कर चुके हैं। तब गांव के संभ्रांत लोगोंं ने आरोपियों को समझाकर शांत करा दिया, लेकिन आरोपियों ने फिर वीडियो वायरल की है। इसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इससे पहले कोतवाली एकत्र हुए मुस्लिम समाज के कई लोगों ने वायरल वीडियो के खिलाफ प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर क्राइम उमेश कुमार ने बताया कि शिकायत पर जांच शुरू की गई है। शीघ्र कार्रवाई होगी।