पीलीभीत

Pilibhit News: नोमैंस लैंड का कटान रोकने के लिए नेपाल भी लगवा रहा बंबूक्रेट

Connect News 24

Nepal is also getting bamboo crates installed to stop erosion of Noman's land

नेपाल की सीमा में नोमैंस लैंड पर कराए जा रहे बचाव कार्य ।

कलीनगर। भारत-नेपाल सीमा पर नोमैंस लैंड पर हो रहे शारदा नदी के कटान को रोकने के लिए नेपाल ने भी बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं। कटान से हो रही तबाही को देखते हुए बाढ़ खंड के अफसरों ने नेपाल के अधिकारियों से संपर्क कर बचाव के उपाय करने को कहा था। इसके बाद नोमैंस लैंड क्षेत्र में नेपाल की ओर से बचाव कार्य शुरू कराए गए हैं।

कलीनगर तहसील क्षेत्र के नौजल्हा गांव के पास से शारदा नदी नेपाल की सीमा से पीलीभीत जिले में प्रवेश करती है। नदी किनारे नोमैंस लैंड का क्षेत्र भी पड़ता है। पहाड़ों पर हो रही बारिश के बाद बनबसा बैराज से एक लाख क्यूसेक से अधिक पानी शारदा नदी में पास किया गया। इससे नोमैंस लैंड पर कटान तेज हो गया। नौजल्हा क्षेत्र के अलावा नेपाल की सीमा में भी नदी कटान कर रही है।

कटान की स्थिति को देखते हुए बाढ़ खंड की ओर से बचाव कार्य कराए गए थे, लेकिन नेपाल सीमा पर बचाव कार्य न होने से कटान नहीं रुक रहा था। इसके बाद बाढ़ खंड और सिंचाई विभाग के अभियंताओं ने नेपाल के अफसरों से संपर्क साधकर बचाव कार्य करने को कहा। इसके बाद नेपाल ने भी अपने क्षेत्र में नोमैंस लैंड पर बचाव कार्य शुरू करा दिए हैं।

बोरों में रेत भरकर लगाने के अलावा मिट्टी का बांध भी बनाया जा रहा है। हालांकि क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि नदी के तेज बहाव को देखते हुए नोमैंस लैंड पर कराए जा रहे बचाव कार्य कारगर साबित नहीं होंगे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button