पीलीभीत
Pilibhit News: शेरपुरकलां में छत से गिरकर वृद्धा की मौत
पूरनपुर। चिड़ियों के लिए छत पर दाना डालने गई शेरपुरकलां निवासी जुल्फिकार खां की पत्नी मेराज जहां (75) छत से गिरकर घायल हो गईं। इलाज को पीलीभीत ले जाते समय उनकी रास्ते में मौत हो गई।
घटना बृहस्पतिवार दोपहर की है। मेराज जहां के भतीजे अमान रजा खां ने बताया कि उसकी ताई बृहस्पतिवार की दोपहर चिड़ियों के लिए दाना डालने छत पर गईं थीं। इस दौरान छत से घर के समीप सड़क पर जा गिरी। गंभीर हालत में उनको इलाज के लिए पीलीभीत ले जाया जा रहा था। रास्ते में उनकी मौत हो गई। संवाद