पीलीभीत

Pilibhit News: गलत ढंग से धार्मिक स्थल के निर्माण के आरोप पर हंगामा

Connect News 24

पूरनपुर। बुधवार शाम भारतीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा के नेतृत्व में गांव रूद्रपुर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने गांव में गलत ढंग से धार्मिक स्थल का निर्माण होने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हंगामा कर रहे लोगों ने कुछ निर्माण सामग्री को कब्जे में लेकर पुलिस को सुपुर्द किया। साथ ही अवैध ढंग से हो रहे निर्माण को न होने देने की मांग की। हरीपुर चौकी इंचार्ज संतोष कुमार ने बताया कि शिकायत पर वह खुद मौके पर गए थे। वहां किसी प्रकार का निर्माण नहीं चलता मिला। संवाद

लकड़ी बरामदगी पर राइस मिलर पर केस काटा

पूरनपुर। वन एवं वन्य जीव प्रभाग के रेंजर पीयूष मोहन ने बताया कि जंगल से काटकर लाई गई लकड़ी के कुछ वोटों को शिकायत पर एक राइस मिल से पखवाड़ा भर पहले बरामद किया गया था। राइस मिलर पर केस काटा गया है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button