Pilibhit News: नौगवां चौराहे पर इको से यात्री का पैर कुचला, मारपीट
पीलीभीत। नौगवां चौराहे पर सवारी का इंतजार कर रहे यात्री का इको गाड़ी से पैर कुचल गया। सूचना पर पहुंचे परिजन ने चौराहे पर इको चालक की जमकर पिटाई कर दी। आधा घंटे तक यहां हंगामा होता रहा।
सोमवार की रात लगभग आठ बजे एक युवक बरेली जाने के लिए इको वैन के पीछे खड़ा होकर रोडवेज बस का इंतजार कर रहा था। इसी बीच चालक ने अपने वाहन को पीछे किया। जिससे वैन का पहिया युवक के पैर पर चढ़ गया। युवक ने फोन कर परिजन को बुला लिया। दो बाइकों से चार से पांच लोग वहां पहुंचे और चालक को पकड़ कर उसकी बेल्ट व लात घूंसों से जमकर पिटाई कर दी। आधा घंटे तक चौराहे पर हंगामा चलता रहा लेकिन सुनगढ़ी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। बाद में जैसे-तैसे लोगों ने मामले को शांत किया। संवाद