पीलीभीत

Pilibhit News: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट से भड़के लोग, रिपोर्ट दर्ज

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Mon, 31 Jul 2023 11:53 PM IST

पूरनपुर। मोहल्ला गनेशगंज के एक किशोर ने सोशल मीडिया पर धर्म को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट कर दी। कोतवाली गेट पर रविवार शाम एकत्र हुए लोगों ने नाराजगी व्यक्त कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मोहल्ला रजागंज निवासी अरमान की ओर से आरोपी किशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

घटना रविवार शाम की है। जिला पंचायत सदस्य के पति संजय खान के नेतृत्व में कई लोग आपत्तिजनक पोस्ट वायरल होने के विरोध में कोतवाली गेट पर एकत्र हुए और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मोहल्ला रजागंज निवासी अरमान ने आरोपी किशोर के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button