बरेली में दर्दनाक हादसा: नैनीताल हाईवे पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन समेत तीन की मौत

मृतक राजीव और शिवानी के फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के थाना भोजीपुरा क्षेत्र में रविवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। नैनीताल हाईवे पर जीपीएम कॉलेज के समीप तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवारों को रौंद दिया, जिससे भाई-बहन समेत तीन की मौत हो गई। तीनों उत्तराखंड के रुद्रपुर से घर वापस आ रहे थे। पुलिस ने शिनाख्त के बाद मृतकों के परिजनों को सूचना दी। खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया।
भोजीपुरा क्षेत्र के कुआडांडा धिमनी निवासी अमन और उसकी बहन शिवानी रूद्रपुर में एक कंपनी में नौकरी करते थे। उनके साथ पड़ोसी गांव जमुनिया जागीर निवासी राजीव भी काम करता था। ये तीनों लोग रविवार रात रुद्रपुर से घर आ रहे थे। रात करीब पौने दो बजे नैनीताल हाईवे पर जीपीएम कॉलेज के समीप उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।
ये भी पढ़ें- बरेली में कांवड़ियों पर लाठीचार्ज: SSP प्रभाकर चौधरी पर गिरी गाज, हटाए गए; इंस्पेक्टर समेत दो निलंबित



