पीलीभीत

Pilibhit News: प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता का आतिशबाजी से हुआ आगाज

Connect News 24

Provincial sports competition started with fireworks

शहर के सन्तराम सरस्वती ​शिशु मंदिर मे प्रातीय खेलकूद समारोह का शुभारंभ करते अति​थि ।संवाद

पीलीभीत। संतराम सरस्वती शिशु मंदिर अशोकनगर में शनिवार को विद्या भारती के तीन दिवसीय प्रांतीय खेलकूद समारोह का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि डीआईओएस गिरजेश चौधरी ने खेल ध्वज फहराया। इसके साथ ही जमकर आतिशबाजी हुई। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।

शनिवार को विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबद्ध शिशु शिक्षा समिति बृज प्रदेश के द्वारा आयोजित खेलकूद समारोह का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के दौरान सरस्वती शिशु मंदिर से चयनित जनपदीय टीमों की प्रदेश स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। शनिवार देर शाम कार्यक्रम का उद्घाटन हुआ। दूसरे दिन रविवार को सुबह 8:30 बजे गांधी स्टेडियम में प्रतियोगिताएं होंगी। तीसरे दिन सोमवार की शाम 6: 15 बजे पुरस्कार वितरण समारोह होगा।

शाम को अशोक कॉलोनी के मैदान में आगरा, अलीगढ़, बरेली, बदायूं आदि जिलों के विद्यालयों के बच्चे शामिल हुए। इस मौके पर समिति अध्यक्ष डॉ. आरएच गोखले, विशिष्ट अतिथि विष्णु खंडेलवाल, मुख्य वक्ता ओमप्रकाश गंगवार, रामकिशोर श्रीवास्तव, दीपेश श्रीवास्तव, कुरेंद्रपाल सिंह, सुभाष महाजन आदि उपस्थित रहे।

शहर के सन्तराम सरस्वती शिशु मंदिर मे प्रातीय खेलकूद समारोह का शुभारंभ करते अतिथि ।संवाद

शहर के सन्तराम सरस्वती शिशु मंदिर मे प्रातीय खेलकूद समारोह का शुभारंभ करते अतिथि ।संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button