पीलीभीत

Pilibhit News: बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, जलभराव ने बढ़ाई मुसीबत

Connect News 24

पीलीभीत/बीसलपुर। शनिवार को शहर समेत पूरनपुर और बीसलपुर क्षेत्र में झमाझम पानी बरसा। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। शहर में बारिश से लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ा। इधर, बारिश से किसानों के चेहर खिल गए हैं। वे खेती-बाड़ी के काम में जुट गए हैं।

शनिवार दोपहर लगभग डेढ़ घंटे तक हुई जोरदार बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। लोगों ने भीषण गर्मी से काफी हद तक राहत महसूस की। बारिश के दौरान अधिकांश लोग अपने घरों और दुकानों में कैद होकर रह गए। बारिश से गन्ना, मक्का और धान की फसल को काफी फायदा हुआ है। धान की रोपाई भी तेज हो गई है। बारिश ने किसानों के चेहरों पर खुशी ला दी है।

बीसलपुर के मोहल्ला दुर्गाप्रसाद, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मोहल्ला बाजार कटरा, बारह पत्थर रोड पर भूमि विकास बैंक के सामने, डाकखाना रोड, मोहल्ला दुबे में होली मैदान के पास, हबीबुल्ला खां जनूबी में भोगापुर चौराहे के पास जलभराव हो गया। इससे काफी देर तक यातायात बाधित रहा। सर्वाधिक दिक्कत महिलाओं और बच्चों को हुई।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button