पीलीभीत

Pilibhit News: श्रुति और गुंजन चुनी गईं मिस फेयरवेल

Connect News 24

Shruti and Gunjan selected Miss Farewell

पुष्प इंस्टीटयूट में आयोजित फेयरवेल पार्टी में चुनी गई मिस फेयरवेल व मौजूद इंस्टीटयूट स्टाफ । स

पीलीभीत। पुष्प इंस्टीट्यूट में गृह विज्ञान विभाग की ओर से फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। शुभारंभ महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. एसपीएस संधू व निदेशक अनुज भटनागर, रचना भटनागर, प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र कुमार, उप प्राचार्य डॉ. गीतिका शुक्ला ने दीप प्रज्वलित करके किया।

छात्रा शगुन ने गणेश वंदना प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में जोया ग्रुप ने मैशअप व रिंकी ग्रुप ने घूमर डांस कर सभी का स्वागत किया। मुस्कान ने सोलो डांस कर सबका मन मोह लिया। नबीला ग्रुप व रिश्वि ग्रुप ने पंजाबी ग्रुप डांस कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्रा गुंजन, सोनाक्षी, पूजा व वीरा ने नाटक के माध्यम से सोशल मीडिया के प्रभाव के बारे में बताया।

निर्णायक मेघा छेत्री और अरीना खान ने बीएससी (गृह विज्ञान) की छात्रा श्रुति श्रीवास्तव व एमएससी (गृह विज्ञान) की गुंजन शुक्ला को मिस फेयरवेल चुना गया। छात्रा अनामिका सिंह को मिस रेस्पांसिबल, आकांक्षा गोस्वामी को मिस डिसिपिलिन, ज़ोया को मिस सिन्सेयर, रुपाली पाठक को मिस प्रोपर यूनिफॉर्म व दीक्षा चौधरी, ऋतु गगवार, गुंजन शुक्ला को मिस स्टुडियस अवार्ड दिया गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button