Pilibhit News: छह बीएलओ नहीं बनवा सके एक भी नया मतदाता
मानदेय पर रोक, स्पष्टीकरण तलब किया
संंवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। मतदाता पुनरीक्षण अभियान में चेतावनी के बाद भी छह बीएलओ ने एक भी नए मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने को फार्म छह नहीं भरवाया। तहसीलदार हसीबउर रहमान अंसानी ने छह बीएलओ के अग्रिम आदेश तक मानदेय पर रोक लगाने के आदेश किए है। लापरवाह बीएलओ का स्पष्टीकरण तलब किया गया है। सप्ताह भर के अंदर संतोषजनक स्पष्टीकरण न मिलने पर निर्वाचन आयोग को निलंबन, विभागीय कार्रवाई कराने को संस्तुति करने की चेतावनी दी गई है।
तहसीलदार हसीबउर रहमान अंसारी ने बताया कि 27 अक्तूबर से नौ दिसंबर तक चल रहे मतदाता पुनरीक्षण अभियान में 18-19 साल के मतदाताओं के नामों को मतदाता सूची में शामिल कराने के विशेष प्रयास के निर्देश दिए गए हैं।
25 नवंबर को हुई समीक्षा में आंगनबाड़ी रेखा देवी, निशक्त बी, राजेश्वरी देवी, शिक्षा मित्र मीना देवी, रोजगार सेवक मुकेश कुमार, विद्याराम ने एक भी नए मतदाता के नाम को मतदान सूची में शामिल कराने को फार्म छह नहीं भरवाया। उन्होंने बताया कि लापरवाही बीएलओ के मानदेय आहरण पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी गई है।