पीलीभीत

Pilibhit News: नारेबाजी कर भाकियू ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

Connect News 24

Raising slogans, BKU submitted memorandum to the City Magistrate

प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता । स्रोत – भाकियू

पीलीभीत। भाकियू कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में भाकियू ने किसान नेता युद्धवीर सिंह को अवैध रूप से हिरासत में लेने और यात्रा प्रतिबंध को संयुक्त किसान मोर्चा से लिखित आश्वासनों का उल्लंघन बताया और नाराजगी व्यक्त की।

ज्ञापन में कहा गया कि 13 महीने चले दिल्ली के किसान आंदोलन के बाद जो नियम और शर्तें तय हुईं इसके तहत किसान नेता युद्धवीर सिंह को कोलंबिया जाते वक्त एयरपोर्ट पर क्यों रोका गया। साथ ही एक अन्य नेता अर्जुन बालियान को भी नेपाल जाने से रोका गया। किसान नेताओं ने कहा कि यह समझौते की शर्त का उल्लंघन है।

ज्ञापन देने वालों में मंडल अध्यक्ष सतविंदर सिंह कहलो, जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा, वीरपाल राजपूत, रामऔतार कनौजिया, धर्मेंद्र गुप्ता, संतराम कुशवाहा, नेमचंद वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button