Pilibhit News: पुलिस लाइन में किया कीटनाशक का छिड़काव

पुलिस लाइन परिसर में दवा का छिड़काव करते कर्मी । संवाद
पीलीभीत। मलेरिया टीम शहर मे गली-मोहल्लों से लेकर सरकारी दफ्तरों और संस्थानों में पहुंचकर डेंगू के लार्वा की खोज कर रही है। बृहस्पतिवार को टीम पुलिस लाइन पहुंची और वहां कीटनाशक का छिड़काव किया।
मलेरिया टीम ने शहर के अवधनगर, निरंजन कुंज कॉलोनी, गौहनिया चौराहा स्थित दुकानों, संजय रॉयल पार्क के आसपास, अशोक कॉलोनी, पीडब्ल्यूडी, नौगवां पकड़िया समेत तमाम जगहोंं पर अभियान चलाकर दवा का छिड़काव किया। टीम को इन जगहों पर डेंगू का लार्वा भी मिला।
बृहस्पतिवार को टीम पुलिस लाइन परिसर के आवासों में पहुंची। आवासों के बाहर गंदगी की जगहों पर दवा का छिड़काव किया। इसके अलावा घरों में कूलर व फ्रिज में भरे पानी को चेक किया। यहां बता दें कि पूर्व में दो लोगों की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आ चुकी है। सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि टीमें लगातार सर्वे कर रही हैं।