पीलीभीत

Pilibhit News: नहर में कूदे किशोर का दूसरे दिन भी नहीं चला पता, तलाशते रहे गोताखोर

Connect News 24

जहानाबाद। कस्बे के मोहल्ला ठाकुरद्वारा का रहने वाला सौरभ शनिवार देर शाम अप्सरा नदी में कूद गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोर की खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला। रविवार को भी गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश कराई गई, लेकिन किशोर का कोई पता नहीं लगा।

मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी लक्ष्मण प्रसाद के 17 वर्षीय पुत्र सौरभ का शनिवार शाम किसी बात को लेकर पिता से विवाद हो गया था। इसके बाद वह घर से निकल गया और कस्बे से दो किलोमीटर की दूरी पर बह रही अप्सरा नदी में कूद गया। वहां से गुजर रहे एक युवक ने उसे नदी में कूदते देखा तो परिवार के लोगों को जानकारी दी।

परिवार वालों ने तुरंत पुलिस को खबर दी। जहानाबाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नदी में सौरभ की तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चल सका। पुलिस ने रविवार को गोताखोरों की मदद से नदी में सौरभ की तलाश कराई, लेकिन देर शाम तक कोई पता नहीं लगा।

नदी में मगरमच्छ का खतरा

बताया जा रहा है कि अप्सरा नदी में मगरमच्छ काफी संख्या में है। इस वजह से नदी में जाने से लोग कतराते रहे। देर शाम से ही उसकी तलाश शुरू कर दी गई थी। रविवार की शाम तक उसे नहीं ढूंढा जा सका।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button