पीलीभीत

Pilibhit News: कार के सामने से छलांग मारकर गन्ने के खेत में घुसा बाघ

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Sun, 16 Jul 2023 11:59 PM IST

कलीनगर। पचपेड़ा गांव की सीमा में बाघ की मौजूदगी बरकरार है। शनिवार रात गांव के रास्ते से गुजर रही कार के सामने बाघ आ गया, लेकिन अगले ही पल वह छलांग मारकर गन्ने के खेत में घुस गया। बाघ को देखकर कार चालक सहम गया। वन विभाग की टीम बाघ की निगरानी में जुटी है।

बराही रेंज से सटे गांव पचपेड़ा में चार दिन पूर्व से बाघ की सक्रियता देखी जा रही है। तीन दिन पूर्व एक बाघिन तीन शावकों के साथ चहलकदमी करनी देखी गई थी। इसके बाद विभाग की ओर से निगरानी बढ़ा दी गई थी। शुक्रवार रात बाघिन और उसके शावक नहीं दिखे, लेकिन शनिवार रात फिर जंगल से बाहर बाघ टहलता दिखा।

गांव निवासी राजवीर सिंह कार से फार्म हाउस की ओर जा रहे थे। इस दौरान जंगल से एक किलोमीटर दूर अचानक खेत से निकले बाघ ने कार के सामने से छलांग लगा दी। बाघ बिना रुके सामने गन्ने के खेत में चला गया। इससे एक बार फिर क्षेत्र में दहशत फैल गई। किसानों का कहना है कि बाघ के गन्ने के खेत में होने की संभावना है। बराही रेंजर अरुण मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि टीम लगातार निगरानी में जुटी है क्षेत्रीय लोगों को भी सतर्क किया जा रहा है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button