पीलीभीत

Pilibhit News: शिवालयों में सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Sun, 09 Jul 2023 12:18 AM IST

पीलीभीत। पवित्र सावन माह में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है। कांवड़ियों को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो इसके लिए एएसपी अनिल कुमार यादव ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मंदिरों में जाकर सुरक्षा के इंतजाम देखे। जिले को पांच जोन, 15 सेक्टर और 40 सब सेक्टर में बांटा गया है। शहर में आने वाले कांवड़ियों को शाही चौकी के रास्ते से गौरीशंकर मंदिर तक लाया जाएगा। रास्ते में पुलिस मुस्तैद रहेगी।

शनिवार को एएसपी अनिल कुमार यादव ने गौरीशंकर मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके साथ ही कांवडयात्रा मार्ग की स्थिति देखी। मार्ग पर पड़ने वाली मांस की दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए। शहर में रविवार को पहुंचने वाले कांवडयात्रियों के रुकने की मंडी परिसर में व्यवस्था की गई है। खुराफतियों पर पुलिस विभाग की विशेष नजर रहेगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button