Pilibhit News: निकाह करने से मना करने चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी, रिपोर्ट दर्ज
बीसलपुर। निकाह करने से मना करने पर युवक ने युवती के चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली के एक गांव की छात्रा ने बताया कि वह रोजाना साइकिल से कोचिंग पढ़ने आती है। रास्ते में उसे रोज नदीम छेड़ता है। युवक ने युवती से शनिवार को अपने साथ निकाह करने को कहा। युवती ने मना कर दिया, तब युवक ने उसके चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी दी।
युवती ने घर जाकर परिजन को पूरे मामले की जानकारी दी। युवती के परिजन ने नदीम के घर जाकर शिकायत की तो नदीम के भाई वसीम ने उन लोगों को धमकी दी । उसके बाद युवती ने अपने पिता के साथ कोतवाली में आकर मामले की नामजद तहरीर दी। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद