पीलीभीत

Pilibhit News: लेखपाल को पीटने के मामले में एक नाबालिग समेत तीन दबोचे

Connect News 24

Three arrested, including a minor, in the case of beating Lekhpal

पुलिस की गिरफ्त में लेखपाल पर हमले के आरोपी। संवाद

लेखपाल के पिता ने लिखवाई नौ लोगों पर रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत/ जहानाबाद। खेड़ा गांव में अतिक्रमण को लेकर जांच करने पहुंचे लेखपाल पर हमले के मामले में पुलिस ने नौ लोगों को नामजद किया है। इसमें दो युवकों को बुधवार को जेल भेज दिया गया। एक नाबालिग का भी चालान किया गया है।

जहानाबाद के ग्राम खेड़ा में सरकारी जगह को पाटकर खेड़ा निवासी माखन लाल मौर्य अवैध निर्माण करा रहा था। इसकी इसकी शिकायत हल्का लेखपाल लोकेश कुमार से की गई। शिकायत पर मौका मुआयना करने जब मंगलवार सुबह करीब 10 बजे लेखपाल गांव पहुंचे तो मौके पर अवैध निर्माण होते देखा। इस बारे में जब उन्होंने पूछा तो दबंगों ने लेखपाल की पिटाई कर दी। बचाने आई मां-बेटी को भी दंबगों ने दौड़ाकर पीटा।

मौके पर पर पहुंची ललौरीखेड़ा चौकी पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। यहां से दोनों को जिला अस्पताल भर्ती में कराया गया। घटना का पता चलने पर काफी संख्या में लेखपाल जिला अस्पताल पहुंचे और दबंगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस मामले में लेखपाल के पिता राजेश चंद्र की तरफ से तहरीर दी गई। देर रात जहानाबाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने माखन लाल, उसकी पत्नी समेत नौ लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की।

आरोपियों के खिलाफ खिलाफ जानलेवा हमले, बलवा करने, सरकारी काम में बाधा डालने, जान से मारने का प्रयास, एससी एसटी एक्ट समेत तमाम धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी वीरेंद्र व दीपचंद पुत्र माखनलाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एक नाबालिग को भी पकड़ा है उसे किशोर न्यायालय भेजा गया है। अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

00

लेखपालों ने उठाई सुरक्षा की मांग, डीएम को दिया ज्ञापन

पीलीभीत। अवैध कब्जे के मामले में जांच के दौरान लेखपाल के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर लेखपाल संघ ने डीएम को ज्ञापन दिया। चार सूत्री मांग पत्र देकर खनन और अवैध कब्जों की जांच के दौरान लेखपालों को सुरक्षा देने की मांग की गई।

जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि मंगलवार को ग्राम खेड़ा में अतिक्रमण की जांच को गए लेखपाल लोकेश कुमार की अवैध कब्जेदारों ने षड्यंत्र के तहत हत्या करने का प्रयास किया। जिन्हें पड़ोस के परिवार ने जान जोखिम में डालकर बचाया। ज्ञापन में आरोपियों के विरुद्ध षड्यंत्र रचने करने की धारा 120बी बढ़ाते हुए रासुका लगाने की मांग भी की गई।

लेखपालों ने कहा कि पूरनपुर के लेखपाल सुनील कुुमार को भी आरोपी की ओर से धमकी दी जा रही है। उनको सुरक्षा दी जाए। इसके अलावा अन्य लेखपालों को भी सुरक्षा देने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष अशोक कुमार गंगवार, जिला मंत्री योगेंद्र शर्मा, अनवर अली, सुरेंद्र मोहन शुक्ला, पुष्पेंद्र कुमार सहित काफी लेखपाल मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button