पीलीभीत

Pilibhit News: सड़क के गड्ढों में फंसकर बेकाबू बाइक पेड़ से भिड़ी, सफारी चालक और गाइड ने जान गंवाई

Connect News 24

Stuck in road pits, uncontrolled bike collided with tree, safari driver and guide lost their lives

हादसे के बाद माधोटांडा सीएचसी में जानकारी करतीं पुलिस। संवाद

माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग पर सिद्धबाबा स्थल के निकट हुआ हादसा, साथी घायल

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। खस्ताहाल माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह गड्ढे से बेकाबू हुई बाइक पेड़ से टकरा गई। उस पर सवार पीलीभीत टाइगर रिजर्व से जुड़े सफारी चालक और गाइड की मौत हो गई। उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

शहर के गौहनिया क्षेत्र के जोशी कॉलोनी निवासी सूरज (30) पीटीआर के पर्यटक वाहन के चालक थे। बुधवार को ड्यूटी के बाद वे मुस्तफाबाद निवासी गाइड महेश कुमार (28) और बंगाली काॅलोनी निवासी शुभांकर के साथ बाइक से बीसलपुर क्षेत्र में एक शादी में शरीक होने गए थे। बृहस्पतिवार सुबह तीनों बाइक से मुस्तफाबाद लौट रहे थे। माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग पर जंगल क्षेत्र में सिद्ध बाबा के निकट पहुंचते ही अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया। अनियंत्रित हुई बाइक पेड़ से टकरा गई। बाइक सूरज चला रहा था। तीनों में कोई भी हेलमेट नहीं लगाए था। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को माधोटांडा सीएचसी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने सूरज और महेश को मृत घोषित कर दिया। शुभांकर को पीलीभीत रेफर किया गया है।

00

शोक में दूसरी शिफ्ट में बंद रही सफारी

सूरज और महेश की मौत की खबर पाकर जंगल सफारी से जुड़े चालकों और गाइडों में शोक छा गया। दूसरी शिफ्ट में गाइड और चालक वाहन लेकर नहीं पहुंचे। इससे दूसरे शिफ्ट में पर्यटन बंद रहा। सैलानियों को मायूस लौटना पड़ा।

00

सीएचसी पहुंचे परिवार वाले

हादसे की जानकारी के बाद मृतक सूरज की बहन काजल एवं मां दुर्गा सीएचसी पहुंचे। भाई को मृत देख बहन बदहवास हो गई। काजल ने बताया कि पांच बहनों में सूरज अकेला भाई था। उसकी शादी हो चुकी थी। परिवार में उसकी पत्नी संतोषी के अलावा दो वर्षीय बेटा यश भी है मृतक महेश चार भाइयों में सबसे बड़ा था। महेश के पिता अशोक कुमार भी टाइगर रिजर्व में कर्मचारी हैं। सूरज और महेश दो वर्षों से पीलीभीत टाइगर रिजर्व के पर्यटन सत्र में चालक और गाइड की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

हादसे के बाद माधोटांडा सीएचसी में जानकारी करतीं पुलिस। संवाद

हादसे के बाद माधोटांडा सीएचसी में जानकारी करतीं पुलिस। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button