पीलीभीत
Pilibhit News: युवक ने फंदे से लटकर दी जान
पूरनपुर। सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव हीरपुर निवासी हरीश उर्फ सचिन (18) ने फंदे से लटककर जान दे दी। उसका शव शुक्रवार की सुबह गांव के समीप पीपल के पेड़ से प्लास्टिक की रस्सी से लटका मिला।
सेहरामऊ उत्तरी एसओ प्रकाश सिंह ने बताया कि जांच में पता चला है कि हरीश पिता की डांट से क्षुब्ध होकर बृहस्पतिवार की रात किसी समय घर से निकल गया था। शुक्रवार की सुबह गांव के समीप पीपल के पेड़ की डाल से लटका उसका शव मिला। हरीश के पिता ओमप्रकाश ने घटना की सूचना पुलिस को दी। हरीश दो भाइयों में छोटा था। संवाद