रामपुर

रामपुर कारतूस कांड: अभियोजन की बहस पूरी, कल होगी बचाव पक्ष की बहस, जानें क्यों ये मामला है इतना चर्चित

Connect News 24

Rampur cartridge case Prosecution s argument completed defense s argument to be held on friday

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : google

विस्तार

रामपुर के चर्चित कारतूस कांड में गुरुवार को अभियोजन की ओर से बहस पूरी हो गई है। अब इस मामले में शुक्रवार को बचाव पक्ष की बहस होगी।

10 अप्रैल 2010 को सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ज्वालानगर में रेलवे क्रासिंग के पास से एसटीएफ की टीम ने सीआरपीएफ के दो हवलदार विनोद और बिनेश पासवान को गिरफ्तार किया था। एसटीएफ ने उनके कब्जे से भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए थे। आरोपियों से कारतूस, इंसास रायफल और भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई थी।

इसके बाद दोनों की निशानदेही पर इलाहाबाद पीएसी से रिटायर्ड एक दरोगा यशोदानंदन, मुरादाबाद पीटीसी के एक आर्मर नाथीराम सैनी समेत बस्ती, गोंडा, बनारस समेत कई जिलों से पुलिस व पीएसी के आरमोरर को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने इस मामले की तफ्तीश के बाद इस प्रकरण की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है।कोर्ट में बृहस्पतिवार को अभियोजन की ओर से बहस की गई वह पूरी हो गयी है। शुक्रवार को बचाव पक्ष की बहस होगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button