रामपुर

Rampur News: शहर के कई इलाकों की 10 घंटे गुल रही बिजली

Connect News 24

रामपुर। शाहबाद गेट समेत कई इलाकों की बिजली रविवार को 10 घंटे गुल रही। पूरे दिन बिजली सप्लाई न आने पर खासतौर पर डायमंड रोड पर लोगों के इन्वर्टर भी जवाब दे गए। मोबाइल की बैटरी भी खत्म हो गयी। जमीन के अंदर हुए फाल्ट को लेटलतीफी और लापरवाही की वजह से रात आठ बजे ठीक किया जा सका। सुबह 10 बजे गुल हुई बिजली रात आठ बजे के बाद सुचारू हो सकी।सुबह करीब 10 बजे से डायमंड रोड पर बिजली सप्लाई चली गयी थी। इस दौरान बिजलीघर में जेई अपना फोन भी बंद करके चले गए। ताकि लोग उनसे सप्लाई आने के बारे में न जानकारी ले सके। ऐसा तब है जब उच्चाधिकारियों ने फोन बंद न करने की हिदायत दी है। इसके साथ ही यहां पर सुबह फाल्ट हुआ था। जिसे 10 घंटे बाद सुधार जा सका। पूरे दिन लोगों के घरों में पंखे नहीं चल सके। रात आठ बजे के बाद बिजली आपूर्ति सुचारू हुई। उसके बाद भी ट्रिपिंग का सिलसिला बना रहा। एसडीओ विनय कुमार ने बताया कि फाल्ट होने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। फाल्ट ठीक कराने के बाद आपूर्ति सुचारू करा दी गई।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button