Rampur News: जैन संतों पर हो रहे अत्याचार की निंदा की
रामपुर। भारतीय जैन मिलन क्षेत्र संख्या तीन की प्रथम क्षेत्रीय कार्यकारिणी सभा अहिक्षेत्र पार्श्वनाथ तीर्थ क्षेत्र रामनगर जिला बरेली में वीर संदेश कुमार जैन की अध्यक्षता में हुई। वीर संदेश ने जैन समाज की एकजुटता, समाज के संतों पर हो रहे अत्याचार से सुरक्षा एवं वर्ष 2023-24 में भगवान महावीर के 2550वें निर्वाण महोत्सव वर्ष पर केंद्रीय व प्रदेश स्तरीय कमेटी बनाने पर जोर दिया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बिजनौर के वीर प्रदीप कुमार जैन ने जैन मिलन की उपयोगिता व सदस्य संख्या बढ़ाने पर विशेष ध्यान देने को कहा। क्षेत्रीय मंत्री वीर विशाल जैन रामपुर ने मुरादाबाद, धामपुर, बिजनौर, नहटोर, नजीबाबाद, बिलासपुर, रुद्रपुर, रामपुर, बहजोई आदि विभिन्न स्थानों से आए हुए वीर-वीरांगनाओं का आभार व्यक्त किया। सभा में कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश कुमार सेठी, वीर अविनाश जैन, वीर संजय जैन धामपुर, उपाध्यक्ष पारसनाथ जैन नजीबाबाद, सुनील कुमार जैन रामपुर, धामपुर से पंकज जैन, सुनील जैन, सुशील कुमार जैन, स्योहारा से गीता जैन, लोकेंद्र जैन विचार रखे। अंत में अहिछेत्र तीर्थ क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष विनोद बिहारी जैन, समाज के मुख्यमंत्री अखिलेश जैन, कोषाध्यक्ष संजय जैन को सम्मानित किया गया। कार्यकारिणी सभा में आशीष जैन रुचि जैन, रिंकी जैन, वीना जैन कमल कुमार जैन ,मोहित जैन पारूल जैन, शीनू जैन उपस्थित रहे।