Rampur News: शादी से 12 दिन पहले युवती घर से गायब, तहरीर
सैफनी।शादी से 12 दिन पहले घर से रात को युवती गायब हो गई। परिजन उसकी तलाश में भटकते रहे। जिसके बाद अब परिवार वालों ने थाने में तहरीर देकर मदद की गुहार लगाई।
मामला सैफनी थाने के क्षेत्र एक गांव जुड़ा है। पीड़ित पिता ने तहरीर देते हुए बताया कि बुधवार 14 जून की रात अपने परिवार के साथ छत पर सो रहा था। बताया कि जब रात लगभग साढ़े 11 बजे लघुशंका के लिए उठा तो देखा कि उसकी पुत्री घर से गायब थी। परिजनों को काफी तलाशने के बाद का पता नहीं चलता। जिससे परिजनों के होश उड़ गए। पीड़ित पिता ने बताया कि एक महीने पूर्व उसका रिश्ता तय कर दिया था। जिसकी बरात 27 जून को आने वाली थी। युवती के गायब होने से परिवार वालों में मायूसी छा गई है। पीड़ित पिता के काफी तलाश करने के बाद जब युवती का कहीं पता नहीं चल सका तो थाने पहुंचकर मामले की तहरीर देकर बरामद करने की गुहार लगाई है। प्रभारी निरीक्षक ने अमर पाल बताया कि मामले की जांच की जा रही है।