रामपुर

Rampur News: महिलाओं की बीच मारपीट में खूब चले लात-घूंसे

Connect News 24

स्वार (रामपुर)। कोतवाली क्षेत्र के मझरा हसन गांव में महिलाएं आपस में भिड़ गईं। इनके बीच जमकर मारपीट हुई और एक-दूसरे की चोटियां पकड़ कर जमकर घसीटा। मारपीट में कई महिलाओं को चोट आई। पुलिस ने छह महिलाओं को शांतिभंग करने का आरोप लगाते हुए एसडीएम न्यायालय में चालान कर दिया। उधर, मझरा हाजीनगर गांवों में मारपीट के सात आरोपियों का भी शांति भंग में चालान कर दिया गया।

कोतवाली क्षेत्र के गांव आरसल-पारसल का मझरा हसन गांव में दो पक्षों की महिलाओं के बीच मामूली बात पर झगड़ा हो गया। दोनों से महिलाओं में खूब लात-घूंसे और डंडे चले। उन्होंने एक-दूसरे की चोटियां पकड़ कर घसीटा। ग्रामीणों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह बार-बार एक दूसरे पर हमलावर होती रहीं। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस महिला सिपाहियों को लेकर गांव पहुंच गई। पुलिस को देखकर भी महिलाएं एक-दूसरे पर हमलावर होती रहीं। इस बीच महिला पुलिस ने किसी तरह उन्हें शांत कराया।

इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की खैरुल निशा, गुडिया, बानो, तबस्सुम, आयशा और नाजमा को हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले आई। यहां उनके खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई और एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया। एसडीएम ने मुचलका पाबंद करने के बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया। उधर, गांव रजानगर का मझरा हाजीनगर में भी मामूली बात पर दो पक्षों मे मारपीट हो गई। पुलिस ने यामीन, सलामत, शराफत, आसिफ अली, भूरा और साजिद को गिरफ्तार किया। इसके अलावा समोदिया निवासी फैजुल हसन के भी खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button