रामपुर

Rampur News: ट्रक की टक्कर से सात माह की बच्ची की मौत, बाइक सवार दंपती घायल

Connect News 24

रामपुर। बिलासपुर रोड पर सोमवार शाम 5:30 बजे विवाह समारोह से लौट रही बाइक सवार दंपती को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की गोद में बैठी सात माह की कुशनूर की मौत हो गई, जबकि दंपती घायल हो गई। वहीं घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।मिलक के गांव वरा मिलक निवासी तशब्बर पत्नी अंजुम और सात माह की बच्ची कुशनूर के साथ साढ़ू के घर बरेली जिले के मीरगंज में विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। सोमवार को तशब्बर बाइक से पत्नी और बच्ची के साथ घर लौट रहे थे। सोमवार शाम करीब 5:30 बजे बिलासपुर रोड पर देव रिसोर्ट के पास पहुंचे तो एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही अंजुम उछलकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी, जबकि बच्ची उसके हाथ से छूटकर सड़क पर ही गिर गई और ट्रक के नीचे आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गए।

घटना स्थल पर लगी राहगीरों की भीड़ में से किसी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दंपती को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं गंभीर हालत में तशब्बर और अंजुम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों भी अस्पताल में पहुंचे। एसएसआई अजयपाल सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में सात माह की मासूम बच्ची की मौत हुई है। वहीं मृतक मासूम के परिजनों ने फिलहाल कानूनी कार्रवाई से इन्कार किया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button