रामपुर

Rampur News: जन आरोग्य मेले में 432 लोगों ने कराया उपचार

Connect News 24

रामपुर। जिले के 27 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। इसमें 2190 मरीजों ने पहुंचकर इलाज कराया। जिसमें सबसे ज्यादा मरीज बुखार से पीड़ित पहुंचे।

रविवार को आरोग्य मेले में 2190 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। इनमें से 432 बुखार के मरीजों को चिह्न्ति किया गया। इनकी जांच के उपरांत दवा दी गई। जांच में किसी को डेंगू अथवा मलेरिया की पुष्टि नहीं हुई। सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने स्वार के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मीरापुर में पहुंचकर जन आरोग्य मेले का निरीक्षण किया। यहां पर व्यवस्थाएं ठीक-ठाक मिलीं। डॉक्टर मरीजों को देखते हुए पाए गए।

जिला अस्पताल में भर्ती हुए आठ मरीज

जिला अस्पताल की ओपीडी बंद होने से रविवार को इमरजेंसी में बुखार के आठ मरीजों को भर्ती किया गया। इनको बुखार के साथ-साथ सांस की भी समस्या थी। सीएमएस ने बताया कि बुखार के मरीजों की देखभाल की जा रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button